बात उस दिन की है,
जब वो मेरे करीब आया,
गले लगाया, प्यार किया,
पेशानी को चूमा,
आखों को सहलाया,
प्यार भरी नजरों से मुझे देखा,
फिर हौले से मेरा सर सहलाया,
दो बूंद अश्कों का जो सैलाब क्या गिरा,
उसने अपने अधरो पे उसको ले लिया,
बस और कुछ नहीं,
मुझे गले से लगा लिया,
मुझे उसने गले से लगा लिया।
https://pratilipi.page.link/Nd76CgdWXA7Z4RBj9एक सपना
Comments
Post a Comment