प्यार....!! •••••••••• हम लोगों को आपस में बात करते हुए मोबाइल पर 3 साल से ऊपर हो चुका था...!! इस बीच बहुत से दोस्त, बहुत से लोग, मिले..... जिनसे हम अपने विचार बांटते थे....!! इन्हीं विचारों के बांटने से एक दूसरे के बारे में जानकारी प्राप्त होती थी...!! और यही जानकारी हमें एक - दूसरे के करीब लाती थी...! क्योंकि, इसी विचार से, इसी जानकारी से, हमें एक - दूसरे के बारे में काफी कुछ पता चल जाता था...! यही मित्रता की पहली सीढ़ी है....!!! एक दूसरे को अच्छे से पहचानना..... जानना समझना....!! हम लोगों को बात करते हुए काफी समय गुजर चुका था। हम दोनों एक साथ समय गुजारा करते थे। वह और मैं एक प्लेटफार्म पर मिले थे..... !! जहां हम कहानियां और कविताएं लिखा करते थे। वहां से हम लोगों ने एक - दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया ..... और धीरे-धीरे आपस में बात करने लगे....!! बातें होते-होते इंसान में लगाव हो ही जाता है...!! यह बहुत ही normal बात है...... जब दो लोग आपस में बात करते हैं तो, एक लगाव उत्पन्न हो ही जाता है। वह प्यार से नीचे होता है और दोस्ती से कहीं ऊपर होता है....! लगाव, य...